अनुनासिक (ँ) क्या है –
वो स्वर जिनका उच्चारण नाक तथा मुँह से होता है , उन्हें अनुनासिक कहते है | इनके उच्चारण में लघुता होती है |अनुनासिक ध्वनि के ऊपर चंद्रबिंदु (ँ) लगाया जाता है। इसके उच्चारण में हवा का कुछ भाग नाक से और कुछ भाग मुँह से निकलता है| जैसे – गांव , दाँत , आँगन इत्यादि |
विशेषताएँ:
- अनुनासिक का चिन्ह चंद्रबिंदु (ँ) होता है।
- यह स्वर की विशेषता को दर्शाता है।
- इसके उच्चारण में नाक और मुँह दोनों का प्रयोग होता है।
अनुस्वार (ं) क्या होता है –
वो स्वर जिसकी ध्वनि नाक से निकलती है , उन्हें अनुस्वार कहते है | ये स्वर के बाद आने वाले व्यंजन है|अनुस्वार हिंदी व्याकरण में एक बिंदु (ं) के रूप में लिखा जाता है। इसका उच्चारण मुख्यतः नाक से निकलने वाली ध्वनि के रूप में होता है | जैसे – अंगूर , कंकन ,अंगद इत्यादि |
विशेषताएँ:
- अनुस्वार का चिन्ह बिंदु (ं) होता है।
- इसका प्रयोग प्रायः स्वर के बाद होता है।
इसमें नाक से निकलने वाली ध्वनि अधिक होती है।
विसर्ग (ः) क्या होता है –
विसर्ग एक व्यंजन है और इसका उच्चारण ‘है’ की तरह होता है| अनुस्वार की तरह विसर्ग भी स्वर के बाद आता है | संस्कृत में इसका बहुत उपयोग है |यह दो बिंदुओं (ः) के रूप में लिखा जाता है और इसका उच्चारण हल्की “ह” जैसी श्वास ध्वनि के साथ किया जाता है। विसर्ग का प्रयोग शब्द के अंत में हल्की सांस छोड़ने जैसी ध्वनि को दर्शाने के लिए होता है।
जैसे- मन: कामना , अत: , स्वतः , दुःख इत्यादि |
विशेषताएँ:
- विसर्ग का चिन्ह ः होता है।
- इसका उच्चारण हल्की “ह” जैसी ध्वनि के साथ होता है।
- इसका प्रयोग अधिकतर संस्कृत शब्दों में किया जाता है।
अनुस्वार और अनुनासिक में अंतर
1. उच्चारण का अंतर
अनुनासिक के उच्चारण में नाक से कम श्वास निकलती है और मुँह से अधिक।
उदाहरण: आँसू, दाँत, गाँव
अनुस्वार के उच्चारण में नाक से अधिक श्वास निकलती है और मुँह से कम।
उदाहरण: अंक, पंच, अंग
2. चिन्ह का अंतर
अनुनासिक में चंद्रबिंदु (ँ) लगाया जाता है।
अनुस्वार में बिंदु (ं) लगाया जाता है।
3. स्वर और व्यंजन का अंतर
अनुनासिक स्वर की विशेषता को दर्शाता है।
अनुस्वार एक व्यंजन ध्वनि को प्रकट करता है।
4. तत्सम और तत्भव शब्द
कई बार तत्सम शब्दों में अनुस्वार और उनके तत्भव रूप में चंद्रबिंदु आता है।
उदाहरण:
अंगुष्ठ → अंगूठा
दन्त → दाँत
विसर्ग (ः) का हिंदी व्याकरण में प्रयोग –
हिंदी-संस्कृत में दो बिंदुओं का चिन्ह है, जो शब्द के बाद हल्की “ह” जैसी श्वास ध्वनि दर्शाता है। इसे विसर्ग कहते हैं। इसका चिन्ह है (ः) | विसर्ग का प्रयोग मुख्यतः संस्कृत मूल के शब्दों में होता है। आधुनिक हिंदी में इसका प्रयोग कम है, लेकिन साहित्य और शुद्ध भाषा में यह मिलता है।विसर्ग मुख्यतः संस्कृत मूल के शब्दों में पाया जाता है। आधुनिक हिंदी में इसका प्रयोग कम होता है, लेकिन साहित्य, शुद्ध भाषा और धार्मिक ग्रंथों में यह प्रायः मिलता है।
अनुस्वार, अनुनासिक और विसर्ग के उदाहरण
हिंदी व्याकरण में अनुस्वार (ं), अनुनासिक (ँ) और विसर्ग (ः) तीन ऐसे चिन्ह हैं जो शब्दों के उच्चारण को बदल देते हैं। नीचे इनके कुछ सामान्य उदाहरण दिए गए हैं।
1. अनुस्वार (ं) के उदाहरण
अनुस्वार का चिन्ह बिंदु (ं) होता है और इसका उच्चारण नासिक्य ध्वनि के साथ होता है।
उदाहरण:
अंक
अंग
अंगूर
अंगद
संघ
संकल्प
संगीत
संकेत
संसार
संवाद
2. अनुनासिक (ँ) के उदाहरण
अनुनासिक में चंद्रबिंदु (ँ) लगाया जाता है और इसका उच्चारण नाक और मुँह दोनों से होता है।
उदाहरण:
गाँव
चाँद
दाँत
माँ
हाँ
आँगन
आँसू
साँप
पाँव
काँटा
3. विसर्ग (ः) के उदाहरण
विसर्ग का चिन्ह (ः) होता है और इसका उच्चारण हल्की “ह” जैसी श्वास ध्वनि के साथ किया जाता है। इसका प्रयोग अधिकतर संस्कृत मूल के शब्दों में होता है।
उदाहरण:
अतः
प्रायः
स्वतः
मनःकामना
दुःख
निःस्वार्थ
निःशब्द
निःसंदेह
प्रातः
अंततः
हिंदी grammar worksheet for अनुस्वार , अनुनासिक और विसर्ग
- अनुस्वार का चिन्ह क्या होता है?
A. ः
B. ँ
C. ं
D. ्
उत्तर: C - अनुनासिक का चिन्ह क्या है?
A. ं
B. ँ
C. ः
D. ्
उत्तर: B - विसर्ग का चिन्ह कौन-सा है?
A. ं
B. ँ
C. ः
D. ्
उत्तर: C - निम्न में से कौन-सा शब्द अनुनासिक है?
A. अंक
B. अंगूर
C. गाँव
D. संकल्प
उत्तर: C - निम्न में से किस शब्द में अनुस्वार है?
A. चाँद
B. पाँव
C. अंगूर
D. माँ
उत्तर: C - निम्न में से किस शब्द में विसर्ग है?
A. दुःख
B. गाँव
C. अंक
D. चाँद
उत्तर: A - अनुनासिक का उच्चारण किससे होता है?
A. केवल मुँह से
B. केवल नाक से
C. नाक और मुँह दोनों से
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C - निम्न में से कौन-सा अनुस्वार वाला शब्द है?
A. संकल्प
B. माँ
C. चाँद
D. पाँव
उत्तर: A - विसर्ग का उच्चारण किस ध्वनि जैसा होता है?
A. क
B. ह
C. म
D. स
उत्तर: B - निम्न में से कौन-सा शब्द अनुनासिक का उदाहरण है?
A. अंग
B. पंच
C. दाँत
D. संचार
उत्तर: C - निम्नलिखित में से किस शब्द में अनुस्वार (ं) है?
A. गाँव
B. अंक
C. चाँद
D. माँ
उत्तर: B - निम्नलिखित में से किस शब्द में अनुनासिक (ँ) है?
A. संकल्प
B. अंगूर
C. पाँव
D. अंक
उत्तर: C - निम्नलिखित में से किस शब्द में विसर्ग (ः) है?
A. दुःख
B. गाँव
C. संतान
D. चाँद
उत्तर: A - निम्नलिखित में से अनुनासिक शब्द कौन-सा है?
A. माँ
B. संचार
C. अंक
D. अंग
उत्तर: A - निम्नलिखित में से अनुस्वार वाला शब्द कौन-सा है?
A. चाँद
B. पाँव
C. संतान
D. दाँत
उत्तर: C - निम्नलिखित में से विसर्ग वाला शब्द चुनिए।
A. प्रायः
B. गाँव
C. अंगूर
D. चाँद
उत्तर: A - निम्नलिखित में से किस शब्द में चंद्रबिंदु है?
A. पाँव
B. अंक
C. अंग
D. संकल्प
उत्तर: A - निम्नलिखित में से किस शब्द में बिंदु (ं) है?
A. माँ
B. दाँत
C. अंगूर
D. पाँव
उत्तर: C
सही चिन्ह लगाइए (ं, ँ, ः)
- गा__व
- अ__गूर
- चा__द
- दुः__
- आ__सू
- स__सार
- प__च
- प्राय__
- दा__त
- स__कल्प
उत्तर:
गाँव ,अंगूर ,चाँद ,दुःख ,आँसू ,संसार ,पंच ,प्रायः ,दाँत, संकल्प
सही शब्द चुनिए (MCQ)
- सही शब्द चुनिए:
A. गाव
B. गाँव
C. गावं
D. गावँ
उत्तर: B - सही शब्द चुनिए:
A. अंगुर
B. अंगूर
C. अँगूर
D. अंगुरँ
उत्तर: B - सही शब्द चुनिए:
A. चांद
B. चाँद
C. चंद
D. चाँन्द
उत्तर: B - सही शब्द चुनिए:
A. प्राय
B. प्रायं
C. प्रायः
D. प्राँय
उत्तर: C - सही शब्द चुनिए:
A. दांत
B. दाँत
C. दांतं
D. दाँंत
उत्तर: B - सही शब्द चुनिए:
A. संकल्प
B. सँकल्प
C. संक्लप
D. संकँल्प
उत्तर: A - सही शब्द चुनिए:
A. पांव
B. पाँव
C. पावं
D. पाँवं
उत्तर: B - सही शब्द चुनिए:
A. आँसू
B. आंसू
C. आँसु
D. आंसुँ
उत्तर: A - सही शब्द चुनिए:
A. संसार
B. सन्सार
C. सन्सार
D. सँसार
उत्तर: A - सही शब्द चुनिए:
A. पँच
B. पंच
C. पंँच
D. पन्च
उत्तर: B - सही शब्द चुनिए:
A. अंततः
B. अंतत
C. अंतँ
D. अंतं
उत्तर: A - सही शब्द चुनिए:
A. माँ
B. मां
C. मं
D. मँ
उत्तर: A - सही शब्द चुनिए:
A. संतान
B. संताँन
C. सँतान
D. संतानं
उत्तर: A - सही शब्द चुनिए:
A. निःस्वार्थ
B. निस्वार्थ
C. निःस्वार्त
D. निस्वार्त
उत्तर: A - सही शब्द चुनिए:
A. प्रातः
B. प्रात
C. प्राँत
D. प्रांतः
उत्तर: A
download the questions in pdf: