व्याकरण की परिभाषा और उसके खंड

व्याकरण की परिभाषा–

जैसा कि हमने पढ़ा था , व्याकरण वो शास्त्र है जिससे हम भाषा को शुद्ध रूप से बोलना, पढ़ना तथा लिखना सीखते है| |यदि हमें व्याकरण का सही ज्ञान न हो, तो हमारे विचार और शब्दों में सामंजस्य नहीं रहेगा, और हम अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाएंगे। इसीलिए बहुत जरूरी है कि हम व्याकरण सीखें| व्याकरण हमारे विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में मदद करता है|


व्याकरण के अंग –

  • वर्ण विचार
  • शब्द विचार
  • वाक्य विचार

वर्ण–  वर्ण वो मूल ध्वनि है , जिसके और टुकड़े नहीं किये जा सकते | जैसे-अ , ई , क , व इत्यादि | 

शब्द– वर्णो के उस मेल को शब्द कहते हैं , जिसका कुछ अर्थ होता हैं | जैसे – कमल , नयन , राकेश  आदि | 

वाक्य– अनेक शब्दों को मिलाकर वाक्य बनता हैं |  जैसे – सब कार्टून देखते हैं | 

वर्ण विचार –वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है, इसके और खंड नहीं किये जा सकते | 

उदहारण – राम= र + आ +म + अ ,  राम में चार-चार मूल ध्वनियाँ हैं , जिनके और खंड नहीं किये जा सकते | हिंदी भाषा में 52 वर्ण है | 

वर्णो के समूह को वर्णमाला कहते है | प्रत्येक भाषा की अपनी वर्णमाला होती हैं | 

जैसे –           हिंदी – अ , आ , इ, क , ख… | 

                   अंग्रेजी – A , B , C … | 

वर्ण दो प्रकार के  होते हैं | 

 1.स्वर वर्ण (Vowel)                        

 2.व्यंजन वर्ण (Consonant)

स्वर वर्ण – जो वर्ण किसी अन्य वर्ण की सहायता के बिना ही बोले जाते हैं, उन्हें स्वर वर्ण  कहते हैं । हिंदी वर्णमाला में 11  स्वर वर्ण हैं | 

        अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ

व्यंजन वर्ण – जिन वर्णो को बोलने के लिए स्वर की सहायता लेनी पड़ती हैं | उन्हें व्यंजन वर्ण कहते हैं |  व्यंजन वर्ण वह है जिनके उच्चारण में स्वर वर्णो की सहायता लेनि पड़ती है | हिंदी वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन वर्ण हैं |  

क, ख,  ग, घ,  ङ

च,  छ, ज,  झ, ञ

ट,  ठ,  ड,  ढ,  ण

त,  थ,  द,  ध,  न

प,  फ, ब,  भ,  म

य,  र,  ल,  व

श, ष,  स,  ह,  क्ष,  त्र,  ज्ञ

रिक्त स्थान भरो:
(क) व्यंजन वर्ण बोलने के लिए ___________ की सहायता लेनी पड़ती है।
(ख) हिंदी में कुल ______ व्यंजन वर्ण होते हैं।
(ग) ज्ञ (ग्य) किस दो अक्षरों से मिलकर बना है – __________ + __________

सही उत्तर पर टिक (✔️) लगाओ:

(क) “अ” — स्वर / व्यंजन

(ख) “क” — स्वर / व्यंजन

(ग) “प” — स्वर / व्यंजन

नीचे दिए शब्दों में से व्यंजन पहचानो:

कमल,  राम, चम्मच

हाँ या ना:

(क) स्वर अपने आप बोले जा सकते हैं। ___

(ख) व्यंजन को स्वर की जरूरत होती है। ___

(ग) ज्ञ आखिरी व्यंजन होता है। ___

Leave a Comment