भाषा – भाषा वो माध्यम है जिससे हम अपने भावों एवं विचारों को व्यक्त करते हैं | हम अपने बातों को किसी दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाषा का प्रयोग करते हैं | मानव अपने भावों और विचारो को बोलकर व्यक्त करता हैं – जिसे हम मौखिक भाषा कहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर
लिखकर व्यक्त करता हैं – जिसे हम लिखित भाषा कहते हैं |
भाषा दो प्रकार के होते हैं |
1 . मौखिक भाषा 2 . लिखित भाषा
भाषा
मौखिक भाषा लिखित भाषा
मौखिक भाषा आपस में बातचीत के द्वारा प्रयोग में लाई जाती हैं | लिखित भाषा लिपि के माध्यम से लिखकर प्रयोग में लाई जाती हैं, जैसे पत्र , पुस्तक , लेख आदि |
लिपि- भाषा को लिखने के लिए हम जिन चिन्हों का प्रयोग करते हैं उसे लिपि कहते हैं अथवा भाषा को लिखने की विधि को लिपि कहते हैं | प्रत्येक भाषा की लिपि अलग -अलग होती हैं |
हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती हैं |
प्रसिद्ध भाषाएँ एवं उनकी लिपियाँ –
अंग्रेज़ी (English) → रोमन लिपि (Roman)
बंगाली (Bengali) → बांग्ला लिपि (Bengali script)
तमिल (Tamil) → तमिल लिपि (Tamil script)
तेलुगू (Telugu) → तेलुगू लिपि (Telugu script)
मराठी (Marathi) → देवनागरी लिपि (Devanagari)
गुजराती (Gujarati) → गुजराती लिपि (Gujarati script)
उर्दू (Urdu) → नस्तालीक लिपि (Nastaliq/Arabic script)

व्याकरण – व्याकरण वो शास्त्र है जिससे हम भाषा को शुद्ध रूप से बोलना तथा लिखना सीखते हैं |
किसी भाषा को जानने के लिए उसके व्याकरण को भी जानना बहुत आवश्यक होता है|
सारांश –
- भाषा के द्वारा हम अपने भावों एवं विचारों को व्यक्त करते है |
- भाषा दो प्रकार के होते है | – मौखिक भाषा और लिखित भाषा
- भाषा को लिखने की विधि को लिपि कहते है |
- भाषा को शुद्ध रूप से पढ़ने लिखने एवं बोलने के लिए हम व्याकरण का प्रयोग करते है |
पाठ पर प्रश्न –
1. कौन सी भाषा बोलकर उपयोग में लाई जाती है ?
a.बोलित भाषा
b.मौखिक भाषा
2. हिंदी भाषा की लिपि क्या है ?
a . बांग्ला
b. देवनागरी
3. क्या व्याकरण बिना भाषा का प्रयोग किया जा सकता है?
a. हाँ
b. नहीं
4. भाषा कितने प्रकार के होते हैं ?
a. 3
b. 2