व्याकरण की परिभाषा–
जैसा कि हमने पढ़ा था , व्याकरण वो शास्त्र है जिससे हम भाषा को शुद्ध रूप से बोलना, पढ़ना तथा लिखना सीखते है| |यदि हमें व्याकरण का सही ज्ञान न हो, तो हमारे विचार और शब्दों में सामंजस्य नहीं रहेगा, और हम अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाएंगे। इसीलिए बहुत जरूरी है कि हम व्याकरण सीखें| व्याकरण हमारे विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में मदद करता है|


व्याकरण के अंग –
- वर्ण विचार
- शब्द विचार
- वाक्य विचार
वर्ण– वर्ण वो मूल ध्वनि है , जिसके और टुकड़े नहीं किये जा सकते | जैसे-अ , ई , क , व इत्यादि |
शब्द– वर्णो के उस मेल को शब्द कहते हैं , जिसका कुछ अर्थ होता हैं | जैसे – कमल , नयन , राकेश आदि |
वाक्य– अनेक शब्दों को मिलाकर वाक्य बनता हैं | जैसे – सब कार्टून देखते हैं |
वर्ण विचार –वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है, इसके और खंड नहीं किये जा सकते |
उदहारण – राम= र + आ +म + अ , राम में चार-चार मूल ध्वनियाँ हैं , जिनके और खंड नहीं किये जा सकते | हिंदी भाषा में 52 वर्ण है |
वर्णो के समूह को वर्णमाला कहते है | प्रत्येक भाषा की अपनी वर्णमाला होती हैं |
जैसे – हिंदी – अ , आ , इ, क , ख… |
अंग्रेजी – A , B , C … |
वर्ण दो प्रकार के होते हैं |
1.स्वर वर्ण (Vowel)
2.व्यंजन वर्ण (Consonant)
स्वर वर्ण – जो वर्ण किसी अन्य वर्ण की सहायता के बिना ही बोले जाते हैं, उन्हें स्वर वर्ण कहते हैं । हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर वर्ण हैं |
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ
व्यंजन वर्ण – जिन वर्णो को बोलने के लिए स्वर की सहायता लेनी पड़ती हैं | उन्हें व्यंजन वर्ण कहते हैं | व्यंजन वर्ण वह है जिनके उच्चारण में स्वर वर्णो की सहायता लेनि पड़ती है | हिंदी वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन वर्ण हैं |
क, ख, ग, घ, ङ
च, छ, ज, झ, ञ
ट, ठ, ड, ढ, ण
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म
य, र, ल, व
श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ
रिक्त स्थान भरो:
(क) व्यंजन वर्ण बोलने के लिए ___________ की सहायता लेनी पड़ती है।
(ख) हिंदी में कुल ______ व्यंजन वर्ण होते हैं।
(ग) ज्ञ (ग्य) किस दो अक्षरों से मिलकर बना है – __________ + __________
सही उत्तर पर टिक (✔️) लगाओ:
(क) “अ” — स्वर / व्यंजन
(ख) “क” — स्वर / व्यंजन
(ग) “प” — स्वर / व्यंजन
नीचे दिए शब्दों में से व्यंजन पहचानो:
कमल, राम, चम्मच
हाँ या ना:
(क) स्वर अपने आप बोले जा सकते हैं। ___
(ख) व्यंजन को स्वर की जरूरत होती है। ___
(ग) ज्ञ आखिरी व्यंजन होता है। ___