संयुक्त व्यंजन – जो व्यंजन दो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से बनते है ,वे संयुक्त व्यंजन कहलाते है |
ये चार होते है |
क्ष (क् + ष) त्र(त् + र) ज्ञ(ज् + अ) श्र(श् + र)
रक्षक पवित्र सर्वज्ञ श्रीमती
भक्षक त्रिकोण ज्ञाता श्रमिक
क्षोभ पत्र ज्ञानी श्रम
क्षय चित्र विज्ञान श्रावण
- संयुक्त व्यंजन में पहला व्यंजन स्वर रहित तथा दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है |
द्वित्व व्यंजन – जब एक व्यंजन का अपने समरूप व्यंजन से मेल होता है , तब वह द्वित्व व्यंजन कहलाता है |
जैसे – क + क= सिक्का
च + च = कच्चा
म + म = चम्मच
त + त = पत्ता
- द्वित्व व्यंजन में भी पहला व्यंजन स्वर रहित और दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है |
संयुक्ताक्षर – जब एक स्वर रहित व्यंजन अन्य स्वर सहित व्यंजन से मिलता है , तब वे संयुक्ताक्षर कहलाते है |
क्त = क + त स्थ = स + थ स्व = स + व द्ध = द + ध
संयुक्त स्थान स्वभाव शुद्ध
वक्त स्थिति स्वास अशुद्ध
स्वर के मात्राएँ –
प्रत्येक स्वरों के लिए निर्धारित चिन्ह मात्रा कहलाती हैं। ‘अ’ स्वर के अतिरिक्त सभी स्वरों के मात्रा चिह्न होते हैं।
आ – ा इ- ि ई- ी उ- ु ऊ- ू ऋ- ृ
ए – े ऐ- ै ओ- ो औ- ौ अं- ं अः – ँ
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
- किस शब्द में संयुक्त व्यंजन है?
A) कमल
B) मित्र
C) फल
D) जल - किस शब्द में द्वित्व व्यंजन है?
A) ज्ञान
B) सच्चा
C) श्रम
D) त्रिकोण - किस शब्द में द्वित्व व्यंजन है?
A) पतंग
B) गगन
C) अम्मा
D) कलम - किस शब्द में संयुक्त व्यंजन है?
A) घर
B) पुस्तक
C) क्षमा
D) जल - “त्र” किस प्रकार का व्यंजन है? A) साधारण B) द्वित्व C) संयुक्त D) स्वर
रिक्त स्थान भरो
1. शब्द “पत्ता” में _______ व्यंजन है।
2. क्ष, त्र, ज्ञ को _______ व्यंजन कहते हैं।
3. शब्द “अच्छा” में _______ व्यंजन है।
4. जब दो अलग-अलग व्यंजन मिलते हैं, तो उन्हें _______ व्यंजन कहते हैं।
मिलान करो
| शब्द | सही उत्तर |
|---|---|
| बच्चा | द्वित्व व्यंजन |
| ज्ञान | संयुक्त व्यंजन |
| पक्का | द्वित्व व्यंजन |
| श्रम | संयुक्त व्यंजन |